फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों की बाढ़ से कारोबारी लाल

Thu, 19 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी से हुई लूट का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। इसके अलावा वाहन चोरी की वारदातें भी नहीं रुक रही हैं। इससे नगर के व्यापारियाें में नाराजगी है। गुरुवार को आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने कोतवाल को ज्ञापन देकर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। इन्होंने कहा कि यदि घटनाओं पर अंकुश न लगा तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


16 फरवरी को नगर के मोहल्ला लोकमन निवासी गल्ला व्यवसायी हरिओम गुप्ता की शिवाला मंदिर के पास स्थित दुकान से शाम 7.15 बजे बदमाश फायरिंग कर 1.45 लाख रुपयाें से भरा थैला लूट ले गए थे। इसकी रिपोर्ट हरिओम ने दर्ज कराई थी। एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है।

इससे व्यापारियों में रोष है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए व्यापार मंडल कंछल गुट के व्यापारी नेता पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज कौशल, अमित सेठ, आरिफ परवेज, लखपति सक्सेना, अजय अग्रवाल ने गुरुवार को कोतवाल नेम चंद्र गंगवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इन्हाेंने गल्ला व्यवसायी  के साथ हुई लूट का जल्द खुलासा करने की मांग क ी। व्यापारी नेताआें ने क हा कि नगर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। नगर में गश्त बढ़ाई जाए। व्यापारी नेताओं ने कहा कि यदि पुलिस ने घटनाओं पर अंकुश लगाने में कोताही की तो संगठन आंदोलन करेगा।

कोतवाल नेम चंद्र गंगवार ने व्यापारी नेताओं को घटना का शीघ्र खुलासा करने तथा गश्त बढ़ाने का भरोसा दिया। व्यापारियों ने ज्ञापन की प्रतियां आईजी, डीआई, एसपी और सीओ को भी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें