फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक सहित तीन पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लग जाने के बाद शादी करने का झांसा देकर सैनिक युवती के साथ छह वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। शादी न करने पर युवती ने एसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र निवासी युवती ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरहठी निवासी सैनिक अमित कुमार, करतार सिंह व जूली के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि उसकी मौसेरी बहन का विवाह मुरहठी गांव में हुआ है।
वहां उसका आना जाना है। जून 2015 में वह मुरहठी गई तो पड़ोसी युवती जूली ने उसकी मुलाकात चचेरे भाई अमित से कराई थी। कहा कि अमित की नौकरी लग जाने पर उसका विवाह उसके साथ करा देगी। फिर अमित से फोन पर बातचीत शुरू हो गई तथा वह गांव आने जाने लगा।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद अमित ने उसे फर्रुखाबाद बुलाया और फिर फतेहगढ़ स्थित रिश्तेदार के घर ले गया। वहां अमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वर्ष 2016 में अमित की आर्मी में नौकरी लग गई।
जब अमित छुट्टी पर आता था तब उसे बुलाकर दुष्कर्म करता था। 21 जनवरी को अमित छुट्टी पर आया तो उसने शादी करने के लिए कहा। इस पर अमित भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। जूली व करतार सिंह ने अमित का सहयोग किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें