फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्लेटफार्मों पर लगेंगी तीन लिफ्ट, चार एस्केलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे स्टेशन के निर्माण के तहत पांचों प्लेटफार्म पर बन रहे फुट ओवरब्रिज पर तीन लिफ्ट लगेंगी। चार एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियां) की सुविधा मिलेगी। वृद्धजन, दिव्यांग, मरीज आदि स्टेशन के तीन नंबर पोर्टिको में घुसने के बजाय बाहर की ओर ही एस्केलेटर से जा सकेंगे।
विज्ञापन


स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों महाप्रबंधक गोरखपुर के निरीक्षण के बाद नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। ओवरब्रिज में अब तीनों प्लेटफार्मों पर एक-एक लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। एक नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट का ऊपर तक लोहे का फाउंडेशन तैयार कर लिया है। एक नंबर प्लेटफार्म पर एक सीढ़ी और दो एस्केलेटर लगेंगे। इसी तरह दो-तीन और चार-पांच नंबर प्लेटफार्म पर एक-एक एस्केलेटर लगाने की तैयारी है।
कई बार ट्रेन से यात्रा करने वाले वृद्धजन और दिव्यांगों को प्लेटफार्मों तक पहुंचने में बड़ी मशक्कत करनी होती है, मगर अब कार अथवा अन्य वाहनों से आने वाले असहाय यात्रियों के लिए फुट ओवरब्रिज के बाहर की ओर चढ़ने और उतरने वाला एक एस्केलेटर भी लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को पोर्टिको के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साइट जूनियर इंजीनियर सीएस विश्वकर्मा ने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिए लिफ्ट सुविधा और बाहरी एस्केलेटर को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

एक तरफ एस्केलेटर, दूसरी ओर बनेंगी सीढ़ियां

दो व तीन नंबर प्लेटफार्म की चौड़ाई काफी कम है। लिहाजा वहां फुट ओवरब्रिज के लिए एस्केलेटर और पैदल सीढ़ियां एक साथ नहीं बन पा रही हैं। लिहाजा ब्रिज के एक ओर एस्केलेटर और दूसरी ओर पैदल सीढ़ियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें