फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये के गद्दे चोरी

विज्ञापन
चोरी की जानकारी देते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
चोरों ने एक गोदाम के ताले तोड़कर नकब लगा दिया। इसके बाद लाखों रुपये के गद्दे चुरा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मेमरान निवसी विकास कुमार शर्मा गद्दों के थोक विक्रेता हैं।
उनका मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल के पास बाग में गोदाम है। सोमवार रात किसी वक्त चोरों ने नीचे की गोदाम में पिछवाड़े नकब लगा दिया। वह उसमें नहीं घुसे। इसके बाद बाहर से ही ऊपरी मंजिल पर सीढ़ियों से चढ़े। वहां लोहे के गेट का ताला नहीं टूटा, तो कुंडा तोड़कर अंदर घुस गए।
मुख्य गोदाम का शटर बंद था। तोड़ने का प्रयास विफल हुआ, तो छत पर लिंटर के लिए बने दो छेदों से अंदर घुस गए। चोरों ने उत्तर दिशा में बने गेट के ताले और ऊपरी गोदाम के शटर का अंदर से लॉक तोड़ दिया।
विज्ञापन

गोदाम से 13 बंडल, जिसमें करीब सवा सौ गद्दे थे, चोर ले गए। गोदाम में रोशनी के लगी सोलर प्लेट और बैटरी भी चुरा ले गए। सुबह गोदाम से माल दुकानों के लिए लोड कराने पहुंचे विकास शर्मा को लेबर ने ताले टूटे होने और नकब लगने की सूचना दी। तब कहीं यूपी 100 को सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विकास शर्मा ने करीब तीन लाख रुपये की चोरी होने की थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर चौकी प्रभारी रामरतन सिंह ने बताया कि वह मौके पर गए थे। ताले टूटे हैं और नकब भी लगाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसी बड़े वाहन में ही जा सकते हैं गद्दे
एक बंडल में आठ गद्दे होते हैं। इसका वजन और साइज भी काफी होता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाग के साइड में ही किसी वाहन को लगाकर उसमें गद्दे भरे गए होंगे। चोर बंद वाहन को लेकर आए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें