फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन की मौत

Mon, 08 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। दो स्थानों पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और किशोरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के गांव बेला सरायगजा के रहने वाले पूरनलाल का बेटा देवकार (20) रात में ट्रैक्टर-ट्राली से बालू खनन का काम करता था। रविवार की रात करीब 11 बजे वह बालू डालकर नवाबगंज से आ रहा था। रमापुर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर खड्ड में पलट गई। इससे चालक देवकार दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर देवकार के बड़े भाई जोगेंद्र सिंह और शिवपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कराकर भाई का शव बाहर निकाला। देवकार की मां की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

उधर, थाना क्षेत्र के गांव नगला चंपत निवासी शिवकुमार के बच्चे का सोमवार को अन्नप्रासन कार्यक्रम बेला सराय गजा स्थित देवस्थान पर था। गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर बेला सराय गजा गए थे। शाम को यह लोग कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव रौजा के पास से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्राली में सवार महिला सीमा देवी (40) पत्नी हंसराम जाटव और रजनी (15) पुत्री फूल सिंह की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही गांव पहुंची तो वहां से लोग मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर एसओ कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायल काजल, नन्ही, सन्नो, सोनी, रूपा और सुदामा पत्नी सर्वेश कुमार को लोहिया अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें