फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की पटिया टूटी, मिस्त्री समेत दो घायल

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित हाता पीर अली में गिरी दीवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद निर्माणाधीन मकान की पाड़ बांधते वक्त पटिया टूट गई। इससे राजमिस्त्री और मकान मालिक नाले में जा गिरे। ऊपर से मलबा गिर गया। आसपास के लोगों ने दोनों को निकाला। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ले बजरिया हाता पीर अली निवासी सूरजपाल(55) मकान बनवा रहे हैं। सूरजपाल और राजमिस्त्री हाता मिन्टू खां निवासी राजेश(62) मंगलवार सुबह आठ बजे पाड़ बांध रहे थे। अचानक नाले के ऊपर पड़ी पटिया टूट गई।
इससे राजेश और सूरजपाल नाले में जा गिरे। ऊपर से दीवार का मलबा भी गिर गया। इसमें दोनों दब गए। लोगों ने एकजुट होकर उन्हें बाहर निकाला। साढ़े नौ बजे मकान मालिक के पुत्र मोनू ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। राजमिस्त्री का पैर टूट गया और सूरजपाल के सिर, हाथ समेत शरीर में कई गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें