फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोध बच्ची सहित तीन संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक साल की बच्ची भी शामिल है। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 43 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला अभी थमा नहीं है। जांच में शहर की आवास विकास कालोनी निवासी महिला, लोहिया परिसर निवासी स्वास्थ्य कर्मी और बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव बनकटापुर की साल भर की बच्ची संक्रमित मिली है।
सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल सक्रिय मरीज 43 हो गए हैं। इनमें 24 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 10 मरीज जिले से बाहर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। नौ मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। सोमवार को एक संक्रमित होमआइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें