फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों की बिजली तीन दिन से गुल

Fri, 01 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की भोर तेज हवा और बरसात से तार व बिजली के पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इनकी मरम्मत न होने के कारण नवाबगंज के  तीन गांवों की तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। सरकारी और प्राइवेट ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। वाबगंज के गांव पुखरा से हरिपुर होती हुई कलौली और बघौना तक हाईटेंशन लाइन गई है। मंगलवार की भोर तेज हवा के साथ हुई बरसात से कई पोल और बिजली के तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसकी जानकारी अवर अभियंता को दी गई। उन्होंने शीघ्र तार
विज्ञापन


और पोल लगवाने का आश्वासन दिया था। तीन दिन गुजरने के बाद भी टूटे पोलों की जगह नए पोल और तार नहीं डाले गए। इस कारण हरिपुर, कलौली और भगौना गांव की बिजली सप्लाई बंद है। तीन दिन से लगातार बिजली ठप होने से किसान परेशान हैं। इन गांवों में लगे सरकारी और प्राइवेट ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विभागीय अफसरों से शीघ्र नए पोल बदलकर तार डालने और बिजली सप्लाई शुरू किए जाने की मांग की है।

इधर पोल गिरा, उधर ट्रांसफार्मर फुंका
शमसाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव हथियापुर के पास लगा सीमेंटेड बिजली का पोल टूट गया। इससे तारों के टकराने से हजियांपुर पावर हाउस पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। हथियापुर के पास सीमेंटेड बिजली का खंभा लगा था। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खंभा टूट गया। इससे तार आपस में टकराए तो
विज्ञापन


पावर हाउस हजियांपुर पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पंकज, योगेंद्र कुमार, पप्पू, विनय कुमार, नवनीत, संजू, रामप्रकाश और सोनू कुमार आदि ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर और बिजली का पोल  बदलवाए जाने की मांग की है। एसएसओ ब्रजेश यादव ने कहा कि वाहन की टक्कर से  पोल  टूट गया। इससे तार आपस में टकराए और पावर हाउस पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। पोल और ट्रांसफार्मर शीघ्र ही बदलवाकर आपूर्ति चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें