फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटाने को तीन दिन का मौका, फिर चलेगी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया जाएगा। व्यापारियों व भवन स्वामियों को तीन दिन में खुद अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। इसके बाद प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटवाएगा।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से आम आदमी परेशान है। दो किलोमीटर का सफर तय करने में कई बार तो घंटों लग जाते हैं। इस समस्या का मुख्य कारण है अतिक्रमण है। व्यापारी दुकान से आगे पांच फीट तक फुटपाथ घेरकर सामान रखते हैं।
नाली के ऊपर स्थाई निर्माण भी करा लिए हैं। ऐसे में जाम की समस्या से निजात को प्रशासन ने कमर कस ली है। व्यापारी नेताओं से सहमति बनने पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली गई है। शहर के लालगेट से लेकर मऊदरवाजा थाने तक नाली के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि व्यापारियों व भवन स्वामियों को नाली के ऊपर अतिक्रमण हटाने का तीन दिन का मौका दिया गया है। इसके बाद वह पुलिस व नगर पालिका के अधिकारी जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटवाएंगे।
उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर दुकान व ठिलिया, खोमचा वाले सड़क के किनारे दुकानें नहीं लगा सकेंगे। इसके लिए नगरपालिका ने 17 स्थान चयनित किए हैं। जहां पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फुटपाथी दुकानदारों का नगरपालिका में पंजीकरण किया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए टेंपो, ई-रिक्शा का प्रवेश रोका जाएगा। इसके साथ ही उनका रूट भी निर्धारित होगा। मनचाहे स्थान में टेंपो खड़ा करने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। उन्होंने टेंपो स्टैंड बनाने के लिए नगरपालिका ईओ को स्थान चयनित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें