फर्रुखाबाद। जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। इस बार भगवान जगन्नाथ की कृपा से यात्रा के लिए तीनों रथ जगन्नाथ पुरी धाम से बनकर फर्रुखाबाद आ रहे हैं।
रथयात्रा से पहले 12 जुलाई को शाम 5 बजे श्री राधा माधव मंदिर, घमंडी कूंचा में भक्तों के सहयोग और समर्पण के सम्मान में समारोह होगा। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल संपर्क समिति के अध्यक्ष अंजुम दुबे ने बताया कि 15 और 16 जुलाई के धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। रथयात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार यात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में पुरी धाम से आने वाले रथों के दर्शन और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर खासा उत्साह है।