फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से तीन बीघा गन्ना जला, लगाया जाम

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड में झुग्गी बस्ती राख - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर में एचटी लाइन टूटकर गिरने से ग्रामीण की तीन बीघा गन्ना की फसल जल गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



कलुआपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह के गन्ने के खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। रविवार को एचटी लाइन टूटकर उसके गन्ने के खेत में जा गिरी, जिससे आग लग गई। आग लगी देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपसेट चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

राजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब तीन बीघा गन्ना की फसल जल गई। करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गुस्साए ग्रामीणों ने फर्रुखाबाद-कायमगंज मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर नवाबगंज और शमसाबाद थाना पुलिस के अलावा बिजली विभाग के एसडीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि पीड़ित राजेंद्र को मुआवजा दिलवाया जाएगा। करीब पौन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रधान प्रदीप गंगवार ने बताया कि बिजली विभाग और राजस्व कर्मचारियों को आग की सूचना दे दी गई थी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें