फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी के मोबाइल बेचने आए दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरी के मोबाइल बेचने की साजिश बनाते हुए पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। उनके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए। इसमें दो मोबाइल कानपुर बस स्टैंड से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस रविवार को गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एमआर भट्ठे के पास तीन युवक चोरी के मोबाइल बेचने की साजिश बना रहे हैं। सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर जनपद कानपुर नगर गुप्ता काॅलोनी कालिका मंदिर के पास रावतपुर निवासी रतन सैनी, दीपक उर्फ प्रांशू व फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी जार्ज उर्फ प्रकाश को पकड़ लिया। सभी के पास तलाशी में पांच मोबाइल बरामद हुए। तीन मोबाइल उनके थे।
रतन व दीपक ने बताया कि कानपुर बस स्टैंड से महंगे मोबाइल चोरी किए थे। उनको बेचने के लिए जार्ज के पास आए थे। जार्ज उर्फ प्रकाश ने बताया कि यह लोग चोरी के मोबाइल कम दामों में उसको बेच कर चले जाते थे। बाद में वह मोबाइल बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें