फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक व स्कूटी चोरी करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक व स्कूटी चोरी करने के मामले में एसओजी ने तीन को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इसके बाद दो मुकदमे दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी ने जितेंद्र पटेल ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी सागर बाथम, मोहल्ला ग्वालटोली निवासी बाल अपचारी, लाखन को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद इन लोगों ने स्कूटी व बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
एसओजी ने पकड़े गए तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मोहल्ला तलैया लैन निवासी नीलेश सिंह की स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। नीलेश की स्कूटी 24 जुलाई को दिन में घर के सामने से चोरी हुई थी। वहीं राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी टिंकू 10 जुलाई को तिवारी नर्सिंग होम में तीमारदारी में आया था। तभी उसकी बाइक चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज कर लिया। दरोगा राजेश कुमार ने जेएनवी रोड भखरामऊ क्रासिंग के पास से सागर, लाखन व बाल अपचारी की गिरफ्तारी दिखाई। सागर, लाखन व बाल अपचारी के पास से बाइक की बरामदगी दिखाई गई। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि बाइक व स्कूटी बरामद कर दो युवकों सहित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें