फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोग फंस गए हैं। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने घर पर आकर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने नगर के भूसामंडी चौराहा निवासी भरत गुप्ता, प्रेम नगर निवासी विजय सिंह और श्यामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि भरत गुप्ता ने उससे शादी करने की बात कहीं थी। वह 14 अक्तूबर 2021 को घर से साथ ले गया। कार में दो अन्य लोग भी बैठे थे।
कायमगंज क्षेत्र म्रें पैथोलॉजी और बस अड्डा के पास एक मकान में उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी लोग उसको दिल्ली व अन्य स्थान पर ले गए। करीब डेढ़ माह तक साथ रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद घर छोड़ गए।
विज्ञापन

विरोध किया तो धमकी दी। शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी नाराज हो गए। शनिवार की रात तीनों उसके घर पर तमंचा और हथौड़ा लेकर आए। भरत ने उसके साथ अभद्रता की। इसका आसपास के लोगों ने विरोध किया।
भरत और उनके साथियों ने विरोध करने वाले दो ग्रामीणों की पिटाई कर दी। तीनों का गुस्सा देखकर पीड़ित महिला मां को लेकर पड़ोसी के घर चली गई और जान बचाई। तीनों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें