नवाबगंज। चक्की स्पेलर की दुकान का ताला तोड़कर चोर पिकअप में अनाज की बोरियां लादकर ले गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी कैलाश चंद्र की बरतल से चांदनी गांव जाने वाले मार्ग पर चक्की व स्पेलर की दुकान है।
शनिवार की शाम वह चक्की व स्पेलर की दुकान में ताला डालकर गए थे। रात में पिकअप पर सवार चोर आए। चोरों ने दुकान के सामने पिकअप खड़ी करके ताले तोड़ दिए और दुकान से 17 बोरी सरसों, पांच बोरी गेहूं, कट्टी में रखा 35 लीटर डीजल चुरा ले गए।
रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखकर कैलाश चंद्र को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।