फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला को बेचने के मामले में रिमांड पर लेकर तीन आरोपियों से पूछताछ

Sun, 23 Nov 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मानव तस्करी के मामले में पकड़े गए गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी के घर से कुछ सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी ने आरोपियों से पूछताछ की है। गिरोह ने बंधक बनाई गई महिला को शादी कराने के नाम पर बेच दिया था। कानपुर देहात के थाना रूरा के एक गांव निवासी महिला 28 अक्तूबर को गाजियाबाद से मायके जा रही थी। इसी ट्रेन में श्यामा देवी व उसके साथी बहलाकर उसे घर ले आए थे और बंधक बना लिया था।
एक नवंबर को गिरोह के लोगों ने उसे कायमगंज के बरझाला निवासी युवक को 55 हजार रुपये में बेच दिया था। वहां से भागी महिला ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। महिला की ओर से कस्बा के निकटवर्ती हरदेव नगर निवासी श्यामा देवी, उसके पुत्र राज, राशिद उर्फ राजा, कायमगंज के उलियापुर निवासी वीरे, चंदौली जिले के अलीनगर के गुयास निवासी रामकरन, उसकी पत्नी माया, चंदौली के काला महल लखमीपुर निवासी शकीना व जहानगंज के मधवापुर के चरन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरोह के आठों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के लिए इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने न्यायालय से रिमांड की अनुमति मांगी थी। आदेश मिलने पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे इंस्पेक्टर जेल पहुंचे और आरोपी श्यामा देवी, राज व राशिद उर्फ राजा को लेकर थाने पहुंचे। यहां से वह तीनों को नई बस्ती के हरदेव नगर स्थित श्यामा के घर ले गए।
वहां पुलिस ने निशानदेही पर पीड़िता के कपड़े, आधार कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया। दोपहर को थाने पहुंचे एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी ने इन लोगों से पूछताछ की। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि विवेचना के क्रम में पूछताछ के लिए टीम लोगों को रिमांड पर लेकर कुछ सामान बरामद किया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें