फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी की गौसिया मस्जिद से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मस्जिद के इमाम ने थाने में तहरीर दी है।
चोरी की घटना मंगलवार रात की है। चोर दीवार फांदकर मस्जिद में घुसे। उसके बाद अंडरग्राउंड हाल का ताला तोड़कर उसमें रखी बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, दो साउंड मशीनें, 50 लोटा समेत 80 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
सुबह नमाज पढ़ाने पहुंचे इमाम मो. अरशद रजा को जानकारी हुई। उन्होंने घटना की तहरीर मऊदरवाजा थाने में दे दी। इमाम ने बताया कि थाने में तहरीर देने के बावजूद अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है। इमाम रात में कांशीराम कालोनी के एक आवास में रहते हैं। शाम को नमाज पढ़ाने के बाद ताला लगाकर चले जाते हैं।