फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुराने मीटरों में मिल रहे हजारों यूनिट स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली निगम में मीटर रीडरों के खेल में उपभोक्ता पिस रहे हैं। मीटरों में रीडिंग स्टोर की जा रही थी। अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद जब पुराने मीटर की जांच हुई तो हजारों यूनिट स्टोर मिल रहे हैं। इसमें अधिकांश मीटर कादरीगेट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। रीडरों की ओर से मीटर की सही रीडिंग न लिए जाने के कारण यह परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


शहर में पुराने मीटर उतारकर घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कादरी गेट क्षेत्र के मोहल्ला बिर्रा बाग, पजावा आदि मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उतारकर लाए गए मीटरों की जांच की गई। इसमें कई मीटर ऐसे मिले में पांच हजार यूनिट से लेकर 11 हजार यूनिट तक रीडिंग स्टोर मिली। निगम से उपभोक्ताओं के पास जब 70 हजार रुपये तक वसूली के नोटिस भेजे। यह नोटिस देखते ही उपभोक्ता बिजली निगम का रुख कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह हर माह बिल अदा करते रहे तो इतनी बड़ी धनराशि का बकाया कैसे दिखाया जा रहा है। हकीकत यह है कि कम बिल आने के बावजूद न तो निगम से मॉनीटरिंग की गई और मीटर रीडर घर बैठे बिल निकालते रहे। बुधवार को भी एक बुजुर्ग ने 66 हजार का नोटिस भेजने की शिकायत अधिशासी अभियंता से की। अधिशासी अभियंता ने जब कंप्यूटर चेक कराया तो 11 हजार यूनिट स्टोर पाए गए। इस पर मीटर विभाग से भी जानकारी की गई। फिलहाल उपभोक्ता को राहत मिलने के आसार कम दिख रहे हैं। अवर अभियंता परीक्षण सत्यपाल ने बताया कि कादरीगेट क्षेत्र के करीब 50 मीटरों की जांच में रीडिंग हजारों यूनिट स्टोर मिली। वह जांच रिपोर्ट वितरण खंड को भेजते हैं। वहां से नोटिस जारी हो रहे हैं। इसमें मीटर रीडरों की ही लापरवाही सामने आ रही है। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि रीडिंग स्टोर मिलने पर उपभोक्ताओं से वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें