फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों मरीज आए, दुआएं देकर लौटे

Sun, 28 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को लगे मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर दराज से आए मरीज मुफ्त सुविधाएं, जांच और दवाएं लेने के बाद दुआएं देते हुए घर लौटे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक था। सुबह 8 बजे से ही मरीजों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के अलावा देहात इलाकों से भी मरीज इलाज के लिए
विज्ञापन


पहुंचे थे।  भीड़ बढ़ने से मरीजाें की  लाइन लगाकर पंजीयन कराया गया। चिकित्सकों ने सायं 4 बजे देखा। किसी को निराश नहीं होना पड़ा। शिविर में मधुमेह, बुखार, खांसी, जुकाम, पेट रोग, हृदय रोग, त्वचा रोग, गठिया, चिकन पॉक्स, सिर दर्द, नेत्ररोग, नाक, कान गला रोगाें के मरीजाें की खासी संख्या रही।  मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में संस्थापक 

बाबू सिंह यादव ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिले में 10 जगह शिविराें का आयोजन किया गया था। इन शिविरों  में 2970 मरीजाें का पंजीयन कर परीक्षण किया गया। शिविराें में मरीजाें की सहूलियत के लिए वालेंटियर्स भी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचने वालाें ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें