फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्थाई लाइसेंस वाले चार दिनों तक बेच सकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पटाखे की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने जिले में 23 स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति दी है। अस्थाई दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने का काम शुरू हो गया है। लाइसेंस बनने के बाद आतिशबाज 18 से 21 अक्तूबर तक यानी चार दिन पटाखों की बिक्री कर सकेंगे।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को दिवाली का त्योहार है। अस्थाई आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए प्रशासन ने 23 स्थान चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर पटाखों की बिक्री की जाएगी। स्थान चिह्नित करने से पहले पुलिस और फायर सर्विस की रिपोर्ट भी लगाई जा चुकी है। शहर में लगने वाली आठ दुकानों के लिए नगर मजिस्ट्रेट लाइसेंस जारी करेंगे। वहीं, मोहम्मदाबाद, कमालगंज और जहानगंज के लिए एसडीएम सदर, राजेपुर, अमृतपुर के लिए एसडीएम अमृतपुर तथा कायमगंज, कंपिल, शमसाबाद, नबावगंज, मेरापुर में एसडीएम कायमगंज लाइसेंस जारी करेंगे। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि चार दिनों तक पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस बनाए जाएंगे। सभी को अग्निशमन के मानकों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन


जिले में यहां बिकेंगे पटाखे
शहर क्षेत्र

1- क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान पार्ट-1

2- क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान पार्ट-2

3- ओपी लॉन के अंदर पार्किंग स्थल पर

4- गुरुगांव देवी मंदिर के पीछे खाली स्थल

5- बीबीगंज चौकी से गुडगांव मंदिर रोड पर बाग

6- बरगदियाघाट मंदिर के सामने खुले मैदान

7- कृष्णांश वाटिका सिविल लाइन नवदिया
8- राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के अंदर



मोहम्मदाबाद

1- अशोका कोल्ड स्टोर के पीछे रामलीला मैदान

2- नीवकरोरी ताला के पास आबादी के बाहर

3- रठौरा बाजार आबादी से बाहर खाली खेत



राजेपुर

1- ग्राम सलेमपुर की गाटा संख्या-468 में

2- ग्राम राजेपुर राठौरी के निटक ग्राम हमीरपुर सोमवंशी में

3- बरली-फर्रुखाबाद मार्ग ग्राम गांधी में


नबावगंज

1- रामलीला मैदान

2- मंझना चट्टा पर



कायमगंज

1- एसएमएन इंटर कॉलेज मैदान रेलवे रोड



कंपिल

1- केएसआर इंटर काॅलेज के मैदान में



शमसाबाद

1- रामलीला मैदान में



मेरापुर

1- अचरा-खलवारा रोड पर खुले स्थान पर



अमृतपुर
दयानंद इंटर कॉलेज का मैदान



जहानगंज

1- मीना बाजार मैदान



कमालगंज

1- रामलीला मैदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें