फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पूरा न करने वाले जिपं के ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार शाम जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने काम पूरा न करने वाले ठेकेदारों की जमानत राशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत के प्रशासक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि 235 निर्माण कार्य निर्धारित समय बाद भी पूरे नहीं कराए गए हैं। संबंधित ठेकेदारों को दो बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य पूरा न कराने वाले ठेकेदारों से धनराशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। 18 हाटमिक्स परियोजना के निर्माणाधीन कार्य 30 मार्च तक पूर्ण कराने के लिए भी कहा। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी को निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

किसानों से लें एक-एक क्विंटल भूसा
गोवंश संरक्षण की समीक्षा में डीएम ने दिए निर्देश
क्रासर
गायों के लिए सभी गांव में बनाए जाएं रोटी बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण की समीक्षा की। उन्होंने गेहूं फसल की कटाई होने पर गांव के किसानों से एक-एक क्विंटल भूसे का सहयोग लेने और प्रत्येक गांव में रोटी बैंक की स्थापना करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गोशालाओं में अभी हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पाई है। पंचायत सचिव गोशाला के आसपास चरागाह की भूमि पर हरे चारे की व्यवस्था कराएं। गोशाला में हरा चारा न मिलने पर अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोशाला में अगर गड़बड़ी मिली तो पंचायत सचिव और नोडल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ एम.अरून्मोली, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें