फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने वालों को नहीं मिलेगा एंबुलेंस का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना को हराकर ठीक हुए मरीजों को एल-1 अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा अब नहीं मिलेगी। तर्क है कि इन मरीजों को पहुंचाने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त व अन्य मरीजों को एंबुलेंस समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने यह आदेश सीएमओ को जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में 108 सेवा की 22 व एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) की तीन एंबुलेंस हैं। जबकि प्रसव सेवा के लिए 21 एंबुलेंस 102 सेवा में लगी हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को घर से अस्पताल व ठीक होने पर अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए 108 सेवा की 10 व तीन एएलएस एंबुलेंस लगी हैं। सड़क दुर्घटना व अन्य गंभीर मरीजों को लाने ले जाने में सिर्फ 12 एंबुलेंस ही लगी थी। इससे जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस न मिल पाने की शिकायतें आ रही थीं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक विजय विश्वास पंत ने सीएमओ को जारी आदेश में कहा कि ठीक हुए कोरोना मरीजों को एंबुलेंस सेवा नहीं मिलेगी। सिर्फ आकस्मिक सेवा वाले जरूरतमंदों को एंबुलेंस सुविधा मिलेगी। विशेष परिस्थितियों में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक की अनुमति लेनी होगी। इस कोविड अस्पताल में 69 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें