फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पर हमले की आरोपियों की गिरफ्तारी को उठाई आवाज

विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर खड़े व्यापारी नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष पर हमला करने वाले हों गिरफ्तार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कमालगंज व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। यह मांग लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन दिया। इसमें गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ व जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बॉबी की अगुवाई में पदाधिकारी सोमवार को एसपी से मिले। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कमालगंज व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता पर 13 नवंबर को जानलेवा हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की 25 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं की है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने व्यापारी नेताओं को पूरे मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, गोपाल पालीवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें