फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से चोर तीन लाख के जेवर ले गए

विज्ञापन
गांव भड़ौसा में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज। भड़ौसा गांव के तीन घरों की दीवार फांदकर चोर बुधवार रात नगदी समेत करीब तीन लाख के जेवर पार कर ले गए। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। किसी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

भड़ौसा निवासी समीद बुधवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और अलमारी का लॉक खोलकर सोने की चेन, अंगूठी, झाले, कुंडल, पायले व नगदी ले गए। गांव के मुवीन के घर में भी चोर दीवार फांदकर घुसे। कमरे में रखे बक्से व अटैची के ताले आंगन में तोड़कर जेवर समेत करीब एक लाख का माल ले गए। इसी तरह शैमुद्दीन के घर की दीवार फांदकर अलमारी से सोने की चेन, पायल व 800 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर ग्रामीणों को चोरी का पता चला। सूचना पर जहानगंज एसओ दिनेश गौतम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें