फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेफ तोड़कर नकदी और जेवर ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी जबकि उसका पति खेत पर सबमर्सिबल पंप चलाने गया था। सुबह चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर नादी निवासी अंजलि शाक्य ने बताया कि रात में चोर जीने के गेट से घर में घुस आए और कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़ दिया। चोर सेफ में रखे 49 हजार रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झाले तथा करीब 250 ग्राम चांदी की तोड़िया चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर सेफ का ताला टूटा देखा और सामान गायब मिला। उन्होंने अपने पति विपिन कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। अंजलि ने बताया कि चोरी में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर सिरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें