फोटो-25 पुलिस की मौजूदगी में बंधक संपत्ति पर नोटिस चस्पा करते बैंक अधिकारी। स्रोत: बैंक अधिकारी
नवाबगंज। अस्पताल निर्माण के नाम पर लिए गए बैंक ऋण का दुरुपयोग करने के मामले में बैंक ने कार्रवाई की। बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने पुलिस के साथ पहुंचकर भवन पर नोटिस चस्पा कराया। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल बनाने के लिए 24.50 लाख रुपये का लोन लेकर स्कूल संचालित किया जा रहा था।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक अमित सुमन ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बघौना निवासी रुस्तम सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर राधा कृष्ण सावित्री देवी हॉस्पिटल बनाने के लिए दिनांक 18 दिसंबर 2021 को ऋण स्वीकृत किया गया था। इस ऋण के पार्टनर प्रदीप यादव एवं मोहित यादव थे। निर्धारित समय पर ऋण अदायगी न होने से खाता जुलाई 2025 में एनपीए घोषित कर दिया गया।
बैंक द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के दौरान किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की मांग की थी। पुलिस की मौजूदगी में बंधक संपत्ति पर नोटिस चस्पा कराया गया है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने बताया कि ऋण अस्पताल निर्माण के लिए लिया गया था, लेकिन शर्तों का उल्लंघन करते हुए स्कूल खोल दिया गया। लोन लेने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।