फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षों के अमानक निर्माण में शिक्षकों से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शनिवार को आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में हो रहे कार्यों की समीक्षा की। समय से पूर्व अतिरिक्त कक्षों केेे जर्जर होने की शिकायत पर कमेटी से जांच कराकर भवन प्रभारी शिक्षक से रिकवरी कराने के आदेश दिए। इसके साथ अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों का वेतन काटने के साथ सर्विस ब्रेक करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में बाल मैत्रिक अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त करने को जिला स्तरीय बैठक की। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण अनियमितता पूर्ण कराया गया था। इनमें अधिकांश कक्ष जर्जर स्थिति में हैं।
इस पर डीएम ने टीएसी कमेटी बनाकर जांच कराने व गड़बड़ी मिलने पर अध्यापकों के वेतन से रिकवरी कराने के निर्देश दिए। 1200 स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य होने की जानकारी पर डीएम ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निरीक्षण कराया जाए।
विज्ञापन

अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन काटने के साथ सेवा ब्रेक की कार्रवाई कर सेवा पुस्तिका में पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मोहनपुर विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कराने, स्कूल से गैस सिलिंडर चोरी होने पर एफआईआर दर्ज कराने व पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अवगत कराने को कहा।
उर्दू अध्यापकों द्वारा विद्यालयों में बच्चों को न पढ़ाने की शिकायत की गई। इस पर डीएम ने कहा कि उर्दू अध्यापकों से बच्चों को हिंदी व अक्षर ज्ञान कराने को कहा। अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाए। उत्कृष्ट अध्यापकों से सभी शिक्षकों को जागरूक कराकर प्रेरणा एप से रिपोर्टिंग कराने को कहा। इस दौरान बीएसए, डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें