फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घटे जीएसटी का लाभ नहीं, जनता की जेब पर डाका

Thu, 25 Sep 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकार ने भले ही 22 सितंबर से घटाए गए जीएसटी पर आम उपभोक्ताओं लाभ देने की घोषणा की हो, मगर इसका लाभ आम उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार ही नहीं शॉपिंग स्टोरों में भी पुराने दामों पर सामान देकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कंपनियां पहले खरीदे गए सामान पर जीएसटी वापस करने की बात कह चुकी हैं। इससे दुकानदारों को दोहरा लाभ कमा रहे हैं। जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
केंद्र सरकार ने बड़ी संख्या में दैनिक उपयोगी वस्तुओं पर 10 फीसदी से अधिक जीएसटी कम की है। यही नहीं इसका 22 सितंबर से जनता को लाभ देने की भी घोषणा की थी। यही नहीं संबंधित कंपनियों ने भी दुकानदारों से पूर्व में खरीदे गए माल पर ली गई जीएसटी को वापस करने की बात कही, मगर एक भी दुकानदार सामान के दाम कम नहीं कर रहा। सभी माल पुराने प्रिंट रेट पर ही बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक और फुटकर दुकानदार संबंधित कंपनियों से कम की गई जीएसटी का लाभ लेंगे और ग्राहकों को अधिक दामों में बेचकर दोहरा लाभ कमा रहे हैं। उधर, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने जहानगंज का दौरा कर क्षेत्रवासियों से उनकी राय जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें