फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों पर कोतवाल को एसपी ने सुनाई खरी-खरी

Sun, 01 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने रविवार को अपराधाें की समीक्षा  की। शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर एसपी ने शहर कोतवाल को जमकर सुनाया। वहीं टीचर से लूट में रिपोर्ट देरी से लिखने पर थाना प्रभारी की क्लास लगी।  एसपी ने होली के चलते पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


एसपी विजय यादव ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें शहर कोतवाली इलाके में चोरियों के बढ़ते ग्राफ को लेकर  शहर कोतवाल आरपी यादव को हड़का दिया। कोतवाल को चोरियों के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वाहन चोरियों पर भी अंकुश लगाने को कहा। फतेहगढ़ कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह की भी क्लास ली । निरोधात्मक कार्रवाई न करने पर शमसाबाद एसओ प्रदीप यादव, मेरापुर एसओ सालिगराम वर्मा को भी डांट खानी पड़ी। एसपी ने दोनों एसओ को हिदायत दी कि

अपने इलाकों में घूम कर निरोधात्मक कार्रवाई करें। एसपी ने मोहम्मदाबाद प्रभारी कोतवाल रामजीवन यादव से कहा कि टीचर से लूट में रिपोर्ट दर्ज करने में शिथिलता बरती गई। ऐसा दोबारा होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि  लंबित विवेचनाओं को जल्द  निपटाएं। वारंटियों की धरपकड़ कर अपराधाें पर अंकुश लगाया जाए।  अपराधियों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की हो।
विज्ञापन


जिला बदर अपराधिाें के मिलने पर इन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों से मिलकर उनके साथ बैठक करें। एसपी ने होली के मद्देनजर छुट्टियों पर रोक लगा दी है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह होली के स्थानाें  को स्वयं जाकर चेक करें। होली पर विवाद न होने दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें