फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिपाही के आवास का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने आवासों में रह रहे जीआरपी सिपाही के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वह परिवार के साथ अवकाश पर बाहर गए हैं। जीआरपी वारदात छिपाने में लगी रही जबकि, अलमारी के लॉकर, बक्साें के ताले टूटे हैं। कमरा और रसोई का सामान भी फर्श पर फैला पड़ा है। सिपाही को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ जीआरपी चौकी पर तैनात सिपाही दीपेंद्र कुमार शुक्रवार को परिवार सहित निकले थे। उनके सरकारी आवास पर ताला पड़ा था। शनिवार रात चोरों ने आवास का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी के दोनों लॉकर तोड़ दिए। माल बटोर कर ले गए। रसोई से सिलिंडर गायब है। आवास में लाखों रुपये के सामान की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
आसपास साथियों को रविवार सुबह जानकारी हुई तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। किसी ने चोरी की घटना को आवास में घुसने से लेकर बिखरे सामान, टूटे ताले और लॉकर तथा रसोई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने पहले बाहर होने की बात कही, फिर चोरी से अनभिज्ञता जताई। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि वह अनवरगंज में हैं। ताले तोड़ने की सूचना मिली है। सिपाही को बताया गया है। उसके आने पर सच्चाई का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें