फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसडीआरएफ ने 10 किमी तक खंगाली गंगा, भाइयों का सुराग नहीं

Sat, 15 Feb 2025 08:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवको को ढूंढती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : गंगा में डूबे युवको को ढूंढती एसडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा नहाते समय तेज बहाव में समाए चचेरे भाइयों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ ने 10 किमी दूर तक गंगा को खंगाला, लेकिन नाकामी ही हाथ लगी। परिजनों ने शनिवार को गोताखोर न उतारने का आरोप लगाया। दोनों भाई गहरे पानी में समाकर ऊपर से बालू हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव चौकी महमदपुर निवासी अशोक कुमार कुशवाहा का पुत्र विवेक कुमार (18) और चचेरा भाई मोहित कुमार गुरुवार को पांचाल घाट पर गंगा पुल के नीचे नहाते समय तेज बहाव में लापता हो गए थे। शुक्रवार दोपहर बाद से इटावा से बुलाई एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम दोनों भाइयों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है।
शनिवार को टीम के सदस्य मोटर बोट से बहाव की ओर करीब 10 किमी दूर तक गंगा में खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। विवेक के पिता अशोक कुमार और मोहित के पिता संतराम समेत अन्य परिजन गोताखोरों से दुर्घटना स्थल पर ही खोजबीन कराने की बात कहते रहे, लेकिन गोताखोर नहीं उतारे गए।
विज्ञापन

संतराम ने बताया कि बहाव भले ही तेज है, मगर यदि बह जाते, तो अभी तक किसी न किसी मोड़ पर हर हाल में किनारे होते। विवेक के पिता अशोक कुमार का कहना है कि गोताखोर डुबकी लगाकर दुर्घटनास्थल पर गहराई में पता लगा सकते हैं। गोताखोरों को उतारना चाहिए था। शाम तक एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाती रही। गंगा किनारे दोनों भाइयों के परिजनों में धनन्जय, बड़े लला, चंदन, रमेश चंद्र आदि मोटर वोटों पर टकटकी लगाए रहे, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। घरों में परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें