फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में घुसे चोर हजारों की नगदी व सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में परचून दुकानदारों के घरों में शुक्रवार रात घुसे चोर हजारों रुपये की नगदी व घरेलू समान चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब दुकानदारों के परिजन जागे तो सामान बिखरा देखकर घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर बरामदगी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी परचून दुकानदार रुस्तम कुरैशी शुक्रवार रात परिजनों के साथ अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर घुस आए। चोर घर से इनवर्टर, तीन मोबाइल व अन्य सामान ले गए। चोरों ने मोहल्ले के ही परचून दुकानदार नासिर के घर को भी निशाना बनाया और दीवार फांदकर घर में घुस गए।
नासिर व परिवार के लोग सो रहे थे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें 12 हजार रुपये की नोटों की माला, दो अंगूठी व एक घड़ी चुरा ली। शनिवार सुबह नासिर के परिवार के लोग जागे तो घर में सामान बिखरा हुआ पाया। रुस्तम के घर के बाहर चोर सीढ़ी छोड़ गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और चोरी का खुलासा कर बरामदी करने का भरोसा दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें