फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर सेंध लगाकर आठ पेटी दारू चोरी

Wed, 18 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। देसी शराब ठेके पर सेंध लगा कर चोर हजारों रुपये की कीमत की दारू चोरी कर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब न्यामत खां रेलवे रोड निवाससी अरुण कुमार का बघार नाला के पास देशी शराब का ठेका है। इस ठेके पर अरविंद कुमार सेल्समैन हैं। अरविंद पास के ही रमेश राजपूत के यहां किराए पर रहते हैं।

मंगलवार की रात अरविंद ठेका बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने ठेके में नकब लगा कर देशी शराब की 8 पेटियां और गोलक में रखे 4 हजार रुपये उठा गए। बुधवार की सुबह सेल्समैन दुकान की तरफ गया तो सेंध लगी देख चोरी का पता चला। सूचना पर ठेका मालिक अरुण कुमार पहुंचे।
विज्ञापन


दुकान से 8 पेटियां शराब, गोलक से नगदी, सोलर लाइट और बैटरी गायब थी। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुकान मालिक ने बताया कि इससे पहले उसकी दुकान में पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें