फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद कर छह लाख का माल उड़ाया

Wed, 11 Nov 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीवार फांद कर चार घर से छह लाख के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। मंगलवार की रात हुई घटना से परिवार का दीपावली का त्योहार फीका हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वायड क्लू के लिए लगी रही।
विज्ञापन


थाना मऊ दरवाजा इलाकेे के गांव गढ़िया ढिलावल निवासी राजेंद्र सिंह पाल और पत्नी उर्मिला कमरे में सो रहे थे। मां रामकली दूसरी मंजिल पर और बच्चे अपने अपने कमरों से सो रहे थे। रात को चोर घर के पीछे से दीवार फांद कर कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी से नगदी और जेवर निकाल लिया।

रात करीब 3 बजे की कमरे में बिखरे सामान को देखकर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना रात को थाना पुलिस को दी गई। दरोगा हवलदार सिंह डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। रात में नींद खराब होने से दरोगा ने गृहस्वामी को हड़का दिया। सुबह एसओ सुनील यादव ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के दौरान गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के पास जेवरों के खाली डिब्बे मिले। कुछ समय बाद डाग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम पहुंची। खोजी कुत्ता रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। यहां से वह रायपुर की ओर दौड़ पड़ा। उसके पीछे सिपाही और टीम के लोग भी दौड़ने लगे। फिर खेतों के चक्कर काटने के बाद लौट आया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि चोर करीब छह लाख के जेवर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें