फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टॉवर पर चढ़े युवक को इलाज के लिए सैफई भेजा

विज्ञापन
फोटो-6 चंदनराम। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। चार बच्चों की मां से शादी कराने की जिद पर अड़ा युवक बृहस्पतिवार सुबह पुल गालिब तिराहा स्थित 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे किसी तरह उतारकर इलाज के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेज दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के छतगुल्ला क्षेत्र के बसेरा निवासी चंदनराम (38) मुंबई से कायमगंज आया था। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और नगर की एक महिला से शादी कराने की मांग करने लगा। पुलिस ने काफी देर तक समझाया, मगर वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस ने प्रेमिका से मिलवाने का आश्वासन देकर उसे नीचे उतार लिया और कोतवाली ले गई।

कोतवाली में समझाने के बाद भी युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने उसे पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर किया। वहां से उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत उपचार के लिए सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें