फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक का शव मिला, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Tue, 13 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-12 मोहम्मदाबाद क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद मैदान में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद । इटावा-बरेली हाईवे स्थित खाटू श्याम मंदिर से गांव डुबका जाने वाले रास्ते पर सेना के मैदान में सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर व हाथों में चोटें थीं। शव पूरी तरह मिट्टी से सना था। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जेब में शराब का पौव्वा मिलने से पुलिस अधिक शराब पीने से गिरकर मौत होने की बात कह रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव डुबका जाने वाले रास्ते के पास सेना के मैदान में शव पड़े होने की सूचना सोमवार सुबह किसी ग्रामीण ने यूपी 112 पर दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव मुंह के बल पड़ा था। शव पूरी तरह मिट्टी में सना था जैसे कोई उसे मिट्टी में दूर तक घसीट कर ले गया हो। इससे चेहरा समझ में नहीं आ रहा था। पुलिस ने शव को सीधा कराया। उसके सिर में पीछे के हिस्से में चोट थी। इससे लग रहा था कि किसी ने कोई वजनदार वस्तु उसके सिर में मारी हो। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए उसके चेहरे को पानी से साफ कराया पर शिनाख्त न हो सकी। दोनों हाथों में सूजन थी। इससे लग था कि उसके हाथाें में फ्रैक्चर है। उसकी जैकेट की जेब से देसी शराब का पौव्वा, बीड़ी का बंडल व 50 रुपये मिले। हाथ में काला धागा और गले में लाल धागा था। फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। एएसपी, सीओ कायमगंज राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत कर छानबीन की। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है अधिक शराब पीने के बाद गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। साथ ही शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें