फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव नाले में मिला

Thu, 29 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते परिजन। इंसेट मेंः नारद सिंह शाक्य का फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 करीब दस दिन से लापता युवक का शव गंगा सोता नाला में उतराता मिला। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के गांव ऊगरपुर निवासी नारद सिंह शाक्य 19 दिसंबर को रात में खेत में पानी लगाने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 दिसंबर की शाम नारद सिंह का शव गांव के पास गंगा सोता में उतराता हुआ मिला।

शव को देखकर ग्रामीणाें ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद थाना प्रभारी संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नारद के पिता ने बताया कि बेटा खेत में पानी लगाने के लिए गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले साल उसके बेटे को रूपपुर मंगलीपुर के युवकों ने रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसका मुकदमा चल रहा है। उसकी तारीख भी लग रही है। उन्होंने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। नारद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई ब्रिजेंद्र करीब 20 साल से अपनी ससुराल फिपरौली कांठ जिला शाहजहांपुर में रहता है।

भाई की मौत की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक की जांच में युवक की मौत पानी में डूबने से होनी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें