फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक से युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में नौकरी के दौरान युवक को डेंगू हो गया। घर लौटने पर युवक ने जांच कराई तो उसे बीमारी का पता चला। चिकित्सक ने युवक को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घर पर आकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव नगला सेठ निवासी रमेशचंद्र का पुत्र प्रभात कुमार (18) दिल्ली में नौकरी करता था। 8 दिन से उसे दिल्ली में बुखार आ रहा था। रमेशचंद्र के मुताबिक शुक्रवार को पुत्र प्रभात कुमार दिल्ली से घर लौटा था। जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में बेटे की जांच कराई तो उसे डेंगू निकला। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्रभात को आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा

ले जा रहे थे। टूंडला के पास उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर लौट आए। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभात कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें