फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, साथी जख्मी

Tue, 22 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कार से हरदोई जाते समय राजेपुर थाना क्षेत्र में डबरी के पास ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जिला भिंड, सदर कोतवाली के गांव नालीपुरा निवासी झवेंद्र सिंह यादव उर्फ झब्बू (25) यहीं के पंडित कालोनी शास्त्री नगर निवासी रवि थापक कार से दिल्ली से हरदोई जा रहे थे। सोमवार की देर रात थाना राजेपुर के गांव डबरी के पास वह पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहा ट्रक नीलगाय को बचाने में अनियंत्रित हो गया और कार से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल ले गई। यहां पर डाक्टर ने झवेंद्र सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी होने पर मृतक के पिता कल्यान सिंह, चचेरा भाई सचिन और चाचा रनविजय सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें