फोटो-21 कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी में आरोपी जुबैर के घर में ताला लगाने के बाद उसे सील कराते तहसील
- फोटो : 1
कायमगंज। गैंगस्टर कार्रवाई के दायरे में अब उन खरीदारों की संपत्तियां भी आ गई हैं, जिन्होंने जुबैर खां की मां रुखसाना पत्नी लड्डन खां से भूमि खरीदी थी। प्रशासन ने अवैध धन से अर्जित बताई जा रही जमीनों को चिह्नित कर कुर्क कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला चिलांका निवासी शकील का 27 लाख रुपये का प्लॉट, सधवाड़ा निवासी पूजा मिश्रा पत्नी आशीष मिश्रा की लखनपुर स्थित 36 लाख रुपये की कृषि भूमि, मोहल्ला लोकमन निवासी पियूष कुमार की मऊरशीदाबाद के लखनपुर क्षेत्र में स्थित 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की कृषि भूमि तथा कासगंज के गंजडुंडवारा सुदामापुरी निवासी रश्मि देवी पत्नी प्रशांत कुमार की लखनपुर स्थित 15 लाख रुपये की कृषि भूमि कुर्क की गई है। कुल 4 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।