फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन की शनिवार को हुई आम सभा की बैठक में हड़ताल के विरोध में पूर्व अध्यक्ष समेत कई वकीलों के उतरने से आगे की हड़ताल स्थगित कर दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया, अधिवक्ता गोदन लाल समेत तीन के खिलाफ ट्रस्ट की जमीन का पट्टा कराए जाने के आरोप मेें रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय का पूर्व अध्यक्ष समेत कई वकीलोें ने विरोध किया था। इस निर्णय के दूसरे दिन से कार्य से विरत रहने का मिलाजुला असर कचहरी में दिखाई दिया था।
पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, जवाहर सिंह गंगवार, नरेश सिंह यादव, कुंवर सिंह यादव, राजीव बाजपेई, मनोज पटेल ने कचहरी में काम किया। इससे हड़ताल का असर कचहरी में कम रहा।
वकीलों के विरोध के चलते शनिवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में आम सभा की हुई बैठक में अध्यक्ष विपनेश सक्सेना ने कार्य से विरत रहने के निर्णय को समाप्त कर 18 जनवरी से अदालतों में न्यायिक कार्य करने का फैसला लिया। अध्यक्ष ने बताया कि साथियोें के विरोध के कारण कार्य से विरत रहने के निर्णय को शनिवार को समाप्त कर दिया गया है।