फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमी संग मिलकर महिला ने की थी पति की हत्या

Sat, 12 Jul 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। अवैध संबंधों की जानकारी होने पर पत्नी ने प्रेमी व एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। परिजनों के आने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर महिला समेत तीन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के भैसरी गांव निवासी वीरेंद्र ने दी तहरीर में बताया कि छोटा पुत्र गोपी अपनी पत्नी कविता के साथ गांव में रहता था। गांव के ही युवक के घर जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव विक्रमपुर निवासी शैतान सिंह का आना जाना था। इसी दौरान बहू कविता से उसके अवैध संबंध बन गए। 11 मई की रात शैतान सिंह पुत्रवधू के साथ था।
इसी दौरान बेटे ने दोनों को एक साथ देख लिया और आपत्तिजनक हालात में फोटो व वीडियो बना लिए। इसी दौरान शैतान सिंह ने देख लिया और अपने रिश्तेदार ध्यानपाल को फोन कर दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। बेटे के पैर जमीन पर रखे हुए थे।
विज्ञापन

घटना के दौरान ध्यानपाल की चप्पलें घर के अंदर ही छूट गईं। अगले दिन सुबह पुत्रवधू ने प्रेमी, उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घर पहुंचकर बेटे का फोन देखने पर उक्त घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने व एसपी को मामले की तहरीर दी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला कविता, प्रेमी शैतान सिंह व रिश्तेदार ध्यानपाल के खिलाफ दो महीने बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें