फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 12 Jul 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी, बच्चों के साथ कंपिल में रहता था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी बीपी शाक्य (30) ने गुरुवार रात किसी समय घर के आंगन में पड़े जाल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पानी बोतल की सप्लाई करने गए वाटर बॉय को कुंडी अंदर से बंद मिली। गेट से अंदर झांकने पर युवक का शव फंदे पर लटकता देख पड़ोसियों को सूचना दी।
बीपी शाक्य पत्नी रूचि, बेटी आरुषि (5) के साथ कस्बे में रहता था। जबकि पिता राज बहादुर अन्य परिजनों के साथ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर छितमा में रहते हैं। परिजनों ने बताया युवक का अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। युवक से विवाद के बाद पत्नी अपने भाई के साथ बुधवार को मायके चली गई थी। पत्नी से झगड़े का कारण पूछा जाएगा। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें