फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सिपाही के हमले में घायल पत्नी ने भी दम तोड़ा

Fri, 13 Feb 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34 पति गौरव व बेटी के साथ ​शिवानी की फाइल फोटो। स्रोत: रिश्तेदार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुइयां बूट निवासी सिपाही गौरव यादव बांदा में तैनाती के दौरान 14 जनवरी को घरेलू विवाद में पत्नी व मासूम बेटी पर हमला बोलकर खुद नदी में कूदकर जान दे दी थी। मासूम ने बेटी ने घटना के दिन दम तोड़ दिया था। पत्नी की कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन


सिपाही गौरव बांदा के मर्का थाने में डायल 112 में तैनात था। 14 जनवरी की शाम किसी बात पर घर लौटने के बाद पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने रसोई में रखे लोहे के तबा से बार करके पत्नी शिवानी और मासूम बेटी को लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद वह घर से निकलकर कुछ दूरी पर नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस की कई टीमों ने कुछ दिन बाद शव बरामद कर लिया था। पत्नी शिवानी का पिता सेवानिवृत्त दरोगा कश्मीर सिंह यादव और परिजन कानपुर में इलाज करवा रहे थे। वहां इलाज के दौरान शिवानी ने बुधवार शाम दम तोड़ दिया। सिपाही गौरव के ससुरालियों ने उसके पिता, माता व भाइयों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवा दिया था। शिवानी की मौत के बाद गौरव के परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें