फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया अनुपम के ब्लॉक प्रमुख भाई बब्बन व डब्बन समेत छह गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-35 अमित दुबे बब्बन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन व अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित छह लोगों को पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में गैंगस्टर के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें माफिया अनुपम दुबे सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। अनुराग दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को जिला जज से अनुमति लेनी पड़ी।
विज्ञापन

ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया डॉ. अनुपम दुबे मथुरा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने डॉ. अनुपम दुबे, उनके भाई मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे बब्बन, अनुराग दुबे डब्बन, मोहम्मदाबाद के किलमापुर निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, मैनपुरी के बिछवां निवासी आदेश सिंह, बेवर निवासी विनीत दुबे, शहर के मोहल्ला अल्लागंज बढ़पुर निवासी महेंद्र कटियार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बृहस्पतिवार दोपहर को कार्रवाई करते हुए बब्बन को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से, डब्बन को घर से और धर्मेंद्र चतुर्वेदी को किलमापुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा विनीत दुबे व महेंद्र कटियार को अन्य स्थानों से पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गैंगस्टर की दर्ज प्राथमिकी के मामले में गिरफ्तारी की गई है। इसमें अनुपम दुबे भी आरोपी हैं। अनुराग दुबे की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया है।

फोटो-35 अमित दुबे बब्बन।

फोटो-35 अमित दुबे बब्बन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें