फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी बोली- 25 लाख दो, मुकदमे खत्म कर देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी से विवाद के बीच 25 लाख रुपये मांगने, घर में घुसकर मारपीट करने, गला दबाने और जेवर ले जाने के आरोप में शिक्षक की शिकायत पर न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक निरपदेश कुमार सिंह ने न्यायालय में अर्जी दायर की। आरोप लगाया कि 23 अगस्त की शाम वह अपनी मां के साथ घर पर थे। तभी पत्नी नीलम कुशवाहा अपने परिजन व साथी सर्वेश, कल्पना, योगेंद्र, जगदीश, मानवेन्द्र और अनुराग के साथ पहुंची। पत्नी नीलम ने विवाद और मुकदमे खत्म करने के लिए 25 लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर सभी ने गालीगलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि पत्नी ने गले से सोने की चेन तोड़ ली और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। बचाने पहुंची मां को धक्का देकर गिरा दिया। उनके करीब चार लाख रुपये के जेवर ले गए। घर में तोड़फोड़ करने, सरकारी अभिलेख, कंप्यूटर, सीसीटीवी का डीवीआर, वाहन की चाबियां और जरूरी फाइलें गायब करने तथा मकान पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही। शिक्षक ने बताया कि घटना के बाद कादरीगेट थाने और 24 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें