फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूल्हा बने शिवजी को देखने उमड़े बराती

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बीती देर शाम कस्बे से भगवान शिवजी की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात देखने के लिए मुख्यमार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम श्री भारतीय रामलीला कमेटी की ओर से शिव बरात संकिसा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से शुरू हुई। बरात में शामिल भूत-प्रेत के स्वरूप नाचते-गाते हुए चल रहे थे। डीजे की धुनों पर युवा जमकर थिरके।
शिव बरात में 16 रथों पर विभिन्न देवी देवताओं के स्वरूप सवार थे। सबसे आगे भगवान गणेश जी का रथ चल रहा था। शिव बरात कोल्ड स्टोरेज से होती हुई मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां पुष्प वर्षा तथा पूजन अर्चन कर बरात का स्वागत किया गया। बरात का समापन रामलीला मैदान में हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें