फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने गोद लिए गांव का किया मुआयना

Wed, 07 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। संयुक्त निदेशक ने गोद लिए गांवों में पोषण मिशन के अंतर्गत निरीक्षण किया। उन्होंने अतिकुपोषित और कुपोषित मिले बच्चों को एनआरसी मुख्यालय रेफर किया। जेडी ने हेल्थ डिलेवरी में सुधार, साफ-सफाई और शौचालयों के प्रयोग के लिए जनता को प्रेरित करने के निर्देश मातहतों को दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की संख्या कम देख शासन को पत्राचार करने की बात जेडी ने कही।
विज्ञापन


बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य मंडल डा. करन सिंह ने कीरतपुर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। जेडी ने कहा कि गोद लिए गांव कीरतपुर में आठ बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं, जिन्हें मुख्यालय एनआरसी डा. विवेक सक्सेना के पास भेज दिया गया है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय से पुष्टाहार बांटने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम तथा आशा बहुओं को निर्देश दिए कि जनता को शौचालय प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। हेल्थ डिलीवरी में सुधार लाएं। अतिकुपोषित बच्चों को 102 एंबुलेंस से जिला मुख्यालय तक भिजवाया जाए। इसके बाद जेडी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने अभिलेख चेक किए, जिन्हें देख वह संतुष्ट दिखे। डेंगू को देखते हुए उन्होंने साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। डा. करन सिंह ने जेडी से कहा कि अस्पताल में 6 चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए, जबकि एक ही चिकित्सक की तैनाती है। जेडी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शासन से पत्राचार किया जाएगा। इस अवसर पर डा. मान सिंह वर्मा, डा. योगेंद्र मिश्र, पीसी राजपूत और वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें