फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यूजीसी के विरोध में सवर्ण आर्मी ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उच्च शिक्षण संस्थानों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बदले नियमों के विरोध में बुधवार को सवर्ण आर्मी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यूजीसी बिल वापस न लेने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी। एक फरवरी को देशबंदी का ऐलान किया।
विज्ञापन

सवर्ण आर्मी के अमित प्रताप सिंह, संदीप, हर्षवर्धन सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, राघवेंद्र अग्निहोत्री आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार नागरिकों को समान अधिकार देने के नाम पर जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। यूजीसी बिल लागू होने से सवर्णों के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को सौंपा। इस मौके पर अनुज मिश्रा, मोहित सिंह सोमवंशी, बृजेश मिश्र, विकास अग्निहोत्री, रिंकू मिश्र, घनश्याम सोमवंशी आदि मौजूद रहे। वहीं, यूजीसी के विरोध में मंगलवार को करणी सेना, राष्ट्रवादी बह्म महासभा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सहित सवर्ण समाज के कई गुटों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें