ट्रेन की चपेट में आकर हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मऊदरवाजा के गांव हथियापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मुनावर श्रीवास्तव (70) शनिवार की सुबह अपने खेतों की ओर मिर्च तोड़ने के लिए जा रहा था। मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास कासगंज की ओर से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मुनावर की मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर मृतक के बेटे लालू, मनोज समेत अन्य लोग आ गए। पिता के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुनील यादव ने बताया कि मुनावर श्रीवास्तव पर करीब 30 मुकदमे दर्ज थे।